बरेली : पुलिस पर पथराव करने और कुत्ते से कटवाने वाले पांच आरोपी भेजे जेल

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

मीरगंज में विवाद की सूचना पर गई पुलिस पर किया था हमला

मीरगंज, अमृत विचार। गांव हल्दी खुर्द में पुलिस से मारपीट, पथराव और कुत्ते से कटवाने के मामले में थाना मीरगंज पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। पुलिस फरार दो आरोपियों की तलाश कर रही है।

दरोगा ईशकलाल के मुताबिक रविवार को गांव हल्दी खुर्द में कब्जे के विवाद की सूचना पर पुलिस गई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया था तो पुलिस के सामने ही पथराव करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। पुलिस पर भी हमला किया, जिसमें महिला दरोगा रीतू राठी, महिला सिपाही सीनू सिन्धू और मीनू सैनी को काफी चोट आईं थीं। इस दौरान शावीन बी ने अपना पालतू कुत्ता छोड़ दिया, जिसने महिला सिपाही मीनू सैनी के बाएं पैर में काट लिया था। पुलिस ने मौके से राशिद, अरशद, शावीन बी, आंचल और सोनी को गिरफ्तार कर लिया था। सभी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। पुलिस फरार साजिद और युसूफ की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सम्मान समारोह : सीएम योगी ने अनुदेशकों को सौंपा चेक, कहा- प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना समाज और देश की जिम्मेदारी
अखिलेश यादव का आरोप- भाजपा सरकार की नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को 'अनर्थ-व्यवस्था' में बदला
सीएम योगी के हाथों चेक पाकर भावुक हुए अनुदेशक, बोले- वर्षों बाद सरकार ने दिया सम्मान, अब 17 हजार मानदेय से मिलेगी राहत
'ऑपरेशन-4' : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने तैयार किया डेरी 'मास्टर प्लान', स्वदेशी गाय पालन पर 50 फीसदी तक सब्सिडी
अनुदेशक सम्मान समारोह : मंत्री सतीश शर्मा बोले- योगी सरकार में बेसिक शिक्षा में हुए क्रांतिकारी परिवर्तन...