लखनऊ: रेलखंड दोहरीकरण के चलते छह ट्रेनों के बदले मार्ग
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के उतरेटिया-रायबरेली वाराणसी रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग के चलते आधा दर्जन ट्रेनों के रूट में बदलाव कर दिया गया है। ये ट्रेनें बदले मार्ग बाराबंकी-फैजाबाद रूट से आवागमन करेंगी। यह जानकारी देते हुये उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जगतोष शुक्ला ने बताया कि दोहरीकरण कार्य के …
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के उतरेटिया-रायबरेली वाराणसी रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग के चलते आधा दर्जन ट्रेनों के रूट में बदलाव कर दिया गया है। ये ट्रेनें बदले मार्ग बाराबंकी-फैजाबाद रूट से आवागमन करेंगी।
यह जानकारी देते हुये उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जगतोष शुक्ला ने बताया कि दोहरीकरण कार्य के चलते ट्रेनों का रूट डायवर्जन किया गया है। ये ट्रेनें आगामी 10 नवंबर तक बदले मार्ग से चलेंगी। तब तक उतरेटिया रेलखण्ड कार्य के चलते बाधित रहेगा।
जिन ट्रेनों का रूट बदला गया है उनमें धनबाद-फिरोजपुर एक्सप्रेस स्पेशल (03307) 5 से 10 नवंबर तक रायबरेली की जगह वाराणसी-फैजाबाद होकर लखनऊ आएगी। वहीं, फिरोजपुर-धनबाद एक्सप्रेस स्पेशल (03308) भी 5 से 10 नवंबर तक लखनऊ से रायबरेली रूट पर नहीं जाएगी। ट्रेन बाराबंकी-फैजाबाद होकर वाराणसी की ओर जाएगी। इसी तरह पुरी-आनंदविहार नीलांचल एक्सप्रेस स्पेशल (02875) 7 से 9 नवंबर तक वाराणसी से सुलतानपुर होकर लखनऊ आएगी।
