अमेठी: पूर्व प्रधान की लाठी डंडो से पीटकर हत्या, परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से किया इनकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

स्कूल बाजार/अमेठी , अमृत विचार। पूर्व प्रधान के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। मामले में एक आरोपी विधायक सुरेश पासी का करीबी बताया जा रहा है। शुकुल बाजार ,अमेठी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के भाई व पूर्व प्रधान शिवनारायण सिंह 54 पर दबंगो ने लाठी डंडो और धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था।

परिजनों की तहरीर पर 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। पूरे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है जिसे लेकर आधा दर्जन थानों के अलावा पीएसी बल को भी तैनात किया गया है।

WhatsApp Image 2024-10-09 at 15.10.04_5d54e60e

मामला बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के देव गिरी मजरे संसारपुर गांव का है जहां मंगलवार की सुबह खेतों की तरफ गए पूर्व ग्राम प्रधान को विपक्षियों ने पीटकर लहूलुहान कर दिया था। मंगलवार दोपहर में ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। देर रात शव गांव पहुंचा तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

देर रात परिजनों की तहरीर पर रवि शानू, रजनीश, मनीष, जितेंद्र उर्फ गुड्डू, गुलाब सिंह, शिवमूरत सिंह, अंकुर सिंह, राज कुमार सिंह और समर बहादुर सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। मामले में दसवां आरोपी बनाया गया समर बहादुर सिंह एक भाजपा विधायक सुरेश पासी का करीबी बताया जा रहा है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया है।

WhatsApp Image 2024-10-09 at 15.10.05_a53a5fc3

परिजन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े है और गिरफ्तारी के बाद ही अंतिम संस्कार की बात कर रहे है। भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र भी मृतक के घर जाकर परिजनों से घटना को लेकर जानकारी ले रहे है।

ये भी पढ़ें- अयोध्या: प्रधान व कोटेदार की रार में 3 दिन 119 छात्र भूखे लौटे, खुलासे के बाद अब नोटिस का खेल

संबंधित समाचार