हल्द्वानी: पनियाली में स्टंटबाजों की दबंगई, गांववालों ने घेरा मुखानी थाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। स्टंटबाज दबंगों ने शनिवार को तोक पनियाली में जमकर हंगामा काटा। विरोध पर ग्रामीण को धमकाया और ग्रामीण की स्कूटी उठा कर बरसाती नहर में फेंक दी। घटना से नाराज ग्रामीण बड़ी संख्या में महिलाओं संग

तोक पनियाली के ग्रामीणों का कहना था कि दोपहर करीब 12 बजे कार और दो पहिया वाहनों पर सवार होकर गांव पहुंचे। वह कार और मोटर साइकिलों से स्टंट करते हुए लोगों को डराने लगे। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो युवकों ने गाली-गलौज करते हुए ग्रामीणों से अभद्रता शुरू कर दी। युवकों ने एक ग्रामीण की स्कूटी को बरसाती नहर में फेंक दिया।

लोगों की भीड़ जुटने लगी तो आरोपी दबंग स्टंटबाज यह कहते हुए फरार हो गए कि उनकी राजनीतिक पहुंच है। पुलिस और प्रशासन में भी उनकी पहचान है। जिसके बाद ग्रामीण एकजुट होकर मुखानी थाने पहुंच गए। थानाध्यक्ष विजय मेहता का कहना है कि घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपियों की पहचान की जा रही है। 

यह भी पढ़ें - हल्द्वानी: बाजार में चौकसी, सीसीटीवी से पूरे जिले की हो रही निगरानी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म