Uttrakhand News: समर सीजन में पर्यटकों को खींच रही सरोवर नगरी, मगर होटलों मनमाने किराए ने किया परेशान

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

नैनीताल, अमृत विचार। पर्यटन सीजन शुरू होते ही नैनीताल में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। रविवार को छह हजार से अधिक पर्यटक और करीब चार हजार वाहन नगर पहुंचे। बढ़ती भीड़ के बीच होटल कारोबारियों पर मनमाने किराए वसूलने के आरोप लगने लगे हैं।

कमरों के किराए में अचानक बढ़ोतरी
पर्यटकों का कहना है कि होटल संचालकों ने कमरों के किराए में अचानक भारी बढ़ोतरी कर दी है। दिल्ली से आई पर्यटक पूनम शालिनी ने बताया कि कई होटलों में एक रात के लिए छह हजार से 10 हजार रुपये तक किराया मांगा जा रहा था। बजट से बाहर होने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा।

शहर में बनी जाम की स्थिति
इधर, पर्यटक वाहनों की बढ़ती संख्या से शहर में दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। सभी पार्किंग स्थल भरने के बाद पुलिस ने वाहनों को रूसी बाईपास और बारापत्थर पार्किंग में रोककर शटल सेवा से पर्यटकों को शहर भेजा। यातायात व्यवस्था संभालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

संबंधित समाचार