लखनऊ में मां दुर्गा की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कैंट पुलिस थाना क्षेत्र के नीलमथा इलाके में छोटी मरी माता मंदिर में दुर्गा की मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

पुलिस की ओर से जारी एक प्रेस बयान के अनुसार ''घटना नौ और 10 अक्टूबर की मध्यरात्रि को हुई। आरोपी सुनील राजपूत की पहचान सीसीटीवी फुटेज विश्लेषण के माध्यम से की गई। पूछताछ के दौरान, उसने बताया कि वह नशे का आदी है और मंदिर में चढ़ाए गए प्रसाद को चुराने गया था। वह नशे में था और चोरी करने के चक्कर में उसने एक फीट ऊंची मूर्ति को नुकसान पहुंचाया।"

बयान में कहा गया कि इस घटना से स्थानीय समुदाय में आक्रोश फैल गया, क्षतिग्रस्त मूर्ति को तुरंत एक नई मूर्ति से बदल दिया। आरोपी सुनील राजपूत को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी पढ़ें- पुलिस हिरासत में दलित युवक की मौत मामले के दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करें : मायावती 

संबंधित समाचार