Hamirpur: महिला ने दशहरे पर फूंका पति और ससुरालीजनों का पुतला; कहा- मेरे ससुराल वाले रावण का प्रतीक...जानिए पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हमीरपुर, अमृत विचार। हमीरपुर में एक महिला ने दशहरा पर्व पर पति और ससुरालीजनों का पुतला फूंका। मामले को सुनकर सभी लोग हैरान हैं। पूछे जाने पर महिला ने बताया कि उसका पति रावण है और उसके ससुराल वाले रावण का परिवार है। 

हमीरपुर जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र की निवासी प्रियंका ने बीती रात दशहरा पर्व के मौके पर अपने पति और ससुरालीजनों के पुतले का दहन किया। एक ओर जहां पूरी दुनिया रावण के पुतले का दहन कर रही थी वहीं दूसरी ओर ऐसी घटना सामने आने पर लोग अचंभित रह गए। महिला ने कहा कि उसका पति रावण है, वह दूसरी महिला के साथ रहता है और उसके गलत कामों में ससुरालीजन उसका साथ देते हैं। ऐसे में वे भी रावण का प्रतीक हैं। इसलिए उसने इन सभी का पुतला फूंका है। 

बताया कि पति पिछले 14 सालों से दूसरी महिला के साथ रहता है, वहीं उसका परिवार भी उसका ही साथ देता है। 2016 में पति संजय ने तलाक के लिए कोर्ट में केस दाखिल किया था। लेकिन 2020 में कोर्ट ने मुकदमे को खारिज करते हुए उसे पत्नी के साथ रहने का फैसला सुनाया था। इसके बावजूद वह तब से दूसरी महिला के साथ रह रहा है। प्रियंका ने आगे बताया कि उनके बाबा ससुर ने उन्हें हमीरपुर के मुस्करा गांव में घर दिया है, जिसे पति संजय और ससुरालीजन हड़पना चाहते हैं। इसके लिए संजय ने वसीयत के खिलाफ एक केस किया था। 

यह भी पढ़ें- Kannauj: अलग-अलग सड़क हादसों मां-बेटे समेत चार लोगों की मौत, कई लोग हुए घायल, अस्पताल में भर्ती

 

संबंधित समाचार