कानपुर में महिला की मौत के बाद हंगामा: परिजनों ने गलत इलाज करने का लगाया आरोप, डॉक्टर मौके से फरार

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

कानपुर, अमृत विचार। बिधनू थानाक्षेत्र के औधा गांव में पेट दर्द के बाद डॉक्टर के गलत इलाज से एक महिला की मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे मृतका के परिजनों ने हॉस्पिटल पर जमकर हंगामा किया। बताया जाता है कि निवरी निवासी रामकिशोर की 38 वर्षीय पत्नी शान्ती देवी की शुक्रवार की रात लगभग दस बजे  पेट मे दर्द होने के बाद सुबह पांच बजे हॉस्पिटल लेकर आए।

जहां डॉक्टर ने महिला को भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया। परिजनों के अनुसार डॉक्टर ने इलाज के नाम पर दस हजार रुपये भी ले लिए, इसके बाद भी महिला की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। उसकी हालत बिगड़ती जा रही थी। 

बावजूद डॉक्टर उसे ठीक करने का दावा कर उसका इलाज जारी रखा। बाद में दोपहर लगभग 10 बजे महिला की बिगड़ती हालत देख परिजन जबरन उसके हॉस्पिटल से निकालने की बात कही। मगर अस्पताल का स्टाफ डॉक्टर के आने का आश्वासन देकर भर्ती रखा और रात में महिला की मौत हो गई। 

महिला की मौत की सूचना पर उसके परिजन समेत ग्रामीण हॉस्पिटल पर पहुंच कर हंगामा करने लगे। हंगामा कर रहे मृतका के बेटे अनूप ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने काफी दवा दे दी थी। दवा रिएक्शन होने से उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद डॉक्टर मौके से फरार हो गया। हंगामे की सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची और आश्वासन देकर शांत कराया। 

ये भी पढ़ें- Kanpur: हादसे की विवेचना कर रहे दरोगा को अंजान नंबर से आई कॉल, आरोपी ने दी धमकी, एफआईआर दर्ज

संबंधित समाचार