पीलीभीत: छह साल की बच्ची की हत्या, दुष्कर्म की आशंका
पीलीभीत, अमृत विचार। पीलीभीत के माधोटांडा क्षेत्र में गोमती उद्गम स्थल के समीप एक छह साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। परिजनों ने दुष्कर्म की आशंका जताई है। बता दें कि बच्ची का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। इस घटना को लेकर गांव में आक्रोश है, लोग भारी संख्या में जमा …
पीलीभीत, अमृत विचार। पीलीभीत के माधोटांडा क्षेत्र में गोमती उद्गम स्थल के समीप एक छह साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। परिजनों ने दुष्कर्म की आशंका जताई है। बता दें कि बच्ची का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला।
इस घटना को लेकर गांव में आक्रोश है, लोग भारी संख्या में जमा हो गए है। हालांकि पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। डॉग स्क्वायड की निशानदेही पर पुलिस ने एक विक्षिप्त व्यक्ति को हिरासत में लिया है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
माधोटांडा थाना क्षेत्र के एक गांव का व्यक्ति गोमती उद्गम स्थल पर शुक्रवार को अखंड पाठ करा रहे थे। उनका पूरा परिवार वहां मौजूद था। अखंड पाठ के समापन के बाद प्रसाद वितरण शुरू हुआ और इसी बीच छह साल की बच्ची गायब हो गई।
बच्ची की काफी तलाश की गई लेकिन देर रात तक उसका कुछ पता नहीं लग सका। इस पर बच्ची के पिता ने थाना माधोटांडा में उसकी गुमशुदगी की तहरीर दी। सुबह तकरीबन सात बजे बच्ची के ही एक रिश्तेदार ने उसका शव गोमती उद्गम स्थल गेट के पश्चिमी द्वार के सामने गन्ने के खेत से बरामद किया। बच्ची नग्न अवस्था में पड़ी थी उसके मुंह और आंख से खून टपक रहा था। इस घटना को देखकर लोग भारी संख्या में एकत्र हो गए।
इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ पूरनपुर और कोतवाल माधोटांडा भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की अच्छी तरह बारीकी से जांच की गई। इधर आक्रोशित भीड़ को किसी तरह पुलिस ने शांत कराया और इस घटना के लिए के दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
खोजी कुत्ते की निशानदेही पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है । उससे पूछताछ की जा रही है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी दुष्कर्म की पुष्टि नहीं की जा सकती। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही ही खुलासा होगा। – जयप्रकाश, पुलिस अधीक्षक, पीलीभीत
