चित्रकूट में शर्मसार करने वाली घटना...मूक बधिर मां...आठ माह की बच्ची से दुराचार का आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भरतकूप थानाक्षेत्र में हुई घटना

चित्रकूट, अमृत विचार। सभ्य समाज को शर्मसार करने वाली घटना के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हैवानियत की हदें पार कर इसने मूक बधिर मां से दुराचार किया और आठ माह की बच्ची के साथ भी गलत हरकत की। इस संबंध में बच्ची के बाबा ने आरोपी और उसके भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। भरतकूप थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी पर बीएनएस की धारा 64 के तहत अन्य धाराओं में कार्रवाई की है।

भरतकूप थानांतर्गत एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि 22 अक्टूबर की शाम लगभग चार बजे वह खेत पर था। घर पर उसकी मूक बधिर बहू और आठ माह की नातिन थी। इसी दौरान गांव के ही राजनारायण ने घर में घुसकर उसकी बहू से दुराचार किया और नातिन के साथ भी गलत हरकत की। नातिन लहूलुहान हो गई। 

बताया कि बहू ने इशारे से सारी बात बताई। जब वह आरोपी के घर उलाहना देने गया तो आरोपी ने गालीगलौज की। उसके भाई ने भी गालियां दीं और लाठी लेकर मारने को दौड़ा। उसका पुत्र घर पर नहीं था। घटना की जानकारी मिलने पर वापस आया। 

थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीण की तहरीर पर दोनों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ने पहले मूकबधिर महिला से दुराचार किया और फिर उसकी दुधमुंही बच्ची के गुप्तांग में छेड़छाड़ की।

खानदान का ही है आरोपी

एसपी ने बताया कि आरोपी महिला का पड़ोसी है। इसके साथ ही वह उसका सजातीय और खानदानी है। आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  

बच्ची के हो रही थी ब्लीडिंग 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डा. उमेश ने बताया कि महिला कांस्टेबिल पीड़ित मां और उसकी बच्ची को लेकर आई थी। दोनों का वाह्य परीक्षण किया गया। बच्ची के खून बह रहा था। इंटरनल इंजरी की जानकारी महिला चिकित्सक करेंगी। दोनों को जिला अस्पताल रिफर किया गया है।

ये भी पढ़ें- Deepawali 2024: 31 अक्टूबर या 1 नवंबर किस दिन मनाई जाएगी दीपावली, ये है डेट, जानें- शुभ मुहूर्त

संबंधित समाचार