Bareilly: रामलीला मेले में अश्लील डांस के बाद बवाल, युवक को पीट-पीटकर मार डाला, भारी पुलिस बल तैनात

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

बरेली, अमृत विचार : शाही थाना क्षेत्र के जुनहाई गांव में रामलीला के मेले में हुए विवाद के बाद देर रात हथियारों से लैश 10 से 12 अज्ञात लोगों ने आकर एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। जबकि, तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मेला बंद करा दिया है। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात की गई है।

बता दें कि थाना क्षेत्र के गांव जुनहाई में शुक्रवार की रात रामलीला मेले का विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने फीता काट कर शुभारंभ किया। जिसे देखने गांव कुडका व बाहर के लोग भी पहुंचे थे। रामलीला में अश्लील नृत्य भी चल रहा था। आरोप है कि मेले में आई रामलीला कंपनी के कुडका के लोग परिचित थे। शाम के वक्त कलाकार जहां ड्रेस बदल रहे थे, वहीं गांव कुडका के युवक बैठ गए। इसका मेला कमेटी ने विरोध किया। जिस पर विवाद हो गया। 

कमेटी व गांव जुनहाई के लोगों ने युवकों को जनता के बीच बैठने को कहा। इस पर दोबारा से विवाद हो गया। जिस पर युवक वहां से चले गए। देर रात मेला ग्राउंड में गांव जुनहाई निवासी रवि सिंह, गांव के ही सोनू, दीपक और गौरव बैठे हुए थे। आरोप है कि 10 से 12 लोगों ने आकर हमला कर दिया। इस हमले में रवि सिंह (26) के सिर में रॉड लगने से मौके पर ही मौत हो गआई। जबकि, अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

रामलीला के दौरान हुए विवाद के बाद एक युवक की पिटाई कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिजनों की तरफ से कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है- अमित कुमार बालियान, थानाध्यक्ष शाही।

यह भी पढ़ें- Bareilly: सरसों तेल और रिफाइंड में गड़बड़ी, एक्टिव हैं मिलावटखोर...आप भी जाएं सतर्क

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा पहुंचे मिर्जापुर, मां विंध्यवासिनी की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद 
पीएम मोदी का केरल को बड़ा तोहफा: 10,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, रिफाइनरी से राजमार्ग तक हर क्षेत्र में विकास की नई उड़ान
कौशांबी: शक्तिपीठ शीतला धाम कड़ा में गंदर्भ मेले का समापन, खच्चर खरीदने की पुरानी मान्यता 
T20 World Cup में मिली करारी हार के बाद बाबर आजम ने लिया बड़ा फैसला, बल्लेबाजी की खामियां दूर करने के लिए राष्ट्रीय टी20 चैंपियनशिप से नाम लिया वापस
Uttrakhand: नेपाल में नई सरकार...रोटी-बेटी के रिश्ते होंगे प्रगाढ़, पर्यटन गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद