Kanpur: सिंघानिया घराने में बढ़ा विवाद; अंबिका सिंघानिया ने लगाया चोरी का आरोप, उद्योगपति शरदपत समेत 11 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

कानपुर, अमृत विचार। शहर के बड़े उद्योगपति घराने का झगड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। जिससे लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पहले प्रसिद्ध उद्योगपति हेमंत पत सिंघानिया के पौत्र प्रनवपत सिंघानिया ने उदितपत सिंघानिया समेत 5 पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं अब मां अंबिका सिंघानिया ने अपने बेटे व अन्य रिश्तेदारों समेत 11 लोगों के खिलाफ फजलगंज थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अधिकारी उन लोगों का पारिवारिक झगड़े की बात कह रही है। 
   
राधाकुंज कालपी रोड फजलगंज निवासी स्व.अरुणपत सिंघानिया की पत्नी अंबिका सिंहानियां ने दर्ज एफआईआर में बताया है कि घर में पीछे एक चैनल गेट लगा था। जिसे उनके जेठ शरदपत सिंघानिया, पीड़िता के बेटे अद्धवैतपत, उनके नौकर हरीश, रवि, केके मिश्रा, मेवालाल, शकुन्तला, मो वासिफ, राहुल, गार्ड राज कुमार, दिलीप, अजय आदि ने साजिश रचते हुए एक माह पहले गेट चैनल गेट उखाड़ लिया था। 

एफआईआर के अनुसार अंबिका सिंघानिया ने अपने रिहायशी वाले हिस्से में सीसीटीवी लगवा दिए थे। 30 सितंबर को शरदपत व अद्ववैतपत के उकसाने पर चोरी की सुनियोजित साजिश रची। इससे पहले 2 सितंबर 2024 को जिस नौकर को देखरेख की जिम्मेदारी दी गई गई थी उसी ने लैंड रोलर चोरी किया था। दर्ज एफआईआर के अनुसार घटना को लेकर अंबिका सिंघानिया ने दोपहर 3.45 बजे डायल 112 में सूचना दी थी। 

इसी तरह 1 अक्टूबर को नौकर हरीश, गार्ड राज कुमार व 4-5 अन्य लोगों ने शाम 4.30 बजे अंबिका के रिहायशी वाले हिस्से से काफी वजनी नांद को उतारा और अद्ववैतपत के रिहायशी हिस्से में छिपा दिया था। एफआईआर के अनुसार रात लगभग 8 बजे लोडर से उक्त नांद को घर के बाहर भेज दिया गया। 4 अक्टूबर 2024 को ऑफिस फर्नीचर, टेबिल, कुर्सी, टीन शेड छत से उतारा गया। 

दोपहर 3.30 बजे हरीश, गार्ड राज कुमार, अद्ववैतपत व 4-5 अन्य चोर थे जो घटना करते हुए सीसीटीवी में कैद हो गए। 5 अक्टूबर 2024 की दोपहर 3.20 बजे से 3.30 बजे तक हरीश, गार्ड राज कुमार, लगभग 6-7 अन्य लोगों ने लोडर में लोहे की बैलगाड़ी को बांधा था व चोरी कर ले गए। 6 अक्टूबर 2024 की शाम लगभग 7 बजे हरीश, अंबिका की छत से पानी का लोहे वाला पाइप, लोहे का ड्रेनेज पाइप, कंडे, एल्बो, ग्रिल को उतारा और शेड के पीछे छिपा दिया था। 

7 अक्टूबर 2024 की शाम 5 बजे नौकर हरीश, गार्ड राज कुमार व लोडर के साथ आए 4-5 अन्य चोर छिपाए हुए सामान, लोहे के पाइप, लोहे के ड्रेनेज पाइप, एल्बो ग्रिल, कुंडे व कपर के केबिल जो लगभग 20 मीटर के थे, लोडर में लाद कर ले गए थे। 8 अक्टूबर 2024 की दोपहर 3.17 बजे दो लेबर ई रिक्शा से आए और हरीश, गार्ड राज कुमार ने 8 अग्निशमन यन्त्र, गोदरेज की अलमारी जिसमें कई महत्वपूर्ण दस्तावेज थे, चोरी कर ले गए। इस संबंध में डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि अंबिका सिंघानिया ने चोरी समेत अन्य धाराओं में 11 लोगों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है। 

लौटने पर हुई घटना की जानकारी 

पीड़ित अंबिका सिंघानिया ने दर्ज एफआईआर में बताया कि वह 4 अक्टूबर 2024 को दिल्ली से लौटी थी। गले की नस में दर्द होने के कारण वह पेन किलर खाकर सो गई थी। जब 8 अक्टूबर को उन्होंने सामान को चोरी होते देखा तब सीसीटीवी खंगाला तो चोरी की जानकारी हुई। 

प्रनवपत सिंघानिया ने इन पर दर्ज कराई थी रिपोर्ट 

प्रसिद्ध उद्योगपति हेमंत पत सिंघानिया के पौत्र प्रनवपत सिंघानिया ने फजलगंज थाने में कोर्ट के जरिए चाचा शरदपत सिंघानिया, उनके बेटे उदितपत सिंघानिया, विदुषपत सिंघानिया और चाची मीनाक्षी सिंघानिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। 

यह भी पढ़ें- कानपुर बार एसोसिएशन चुनाव के नतीजे घोषित: इंदीवर बाजपेई ने अध्यक्ष पद पर मारी बाजी, अमित सिंह बने महामंत्री

 

संबंधित समाचार