Moradabad News : मुरादाबाद से पांच किशोरियां हुई लापता, रिपोर्ट दर्ज...पुलिस तलाश में लगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 5 किशोरियां अचानक लापता हो गई हैं। किशोरियों के परिजनों ने संबंधित थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अलग-अलग थानों की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद किशोरियों की तलाश करनी शुरू कर दी है।

थाना नागफनी क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 16 साल की बेटी 25 अक्टूबर की दोपहर 3 बजे घर से कोचिंग सेंटर के लिए निकली थी, लेकिन देर रात तक वह घर वापस नहीं लौटी है। लापता छात्रा के पिता की तहरीर के आधार पर नागफनी पुलिस द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मझोला थाना क्षेत्र के लाकड़ी फाजलपुर से एक 15 वर्षीय किशोरी किराए पर रहने वाले जिला रामपुर निवासी 24 वर्षीय युवक के साथ 22 अक्टूबर की सुबह 10 बजे फरार हो गई। 

दूसरी ओर मझोला थाना क्षेत्र के जयंतीपुर क्षेत्र से 23 अक्टूबर की शाम 14 साल की किशोरी पड़ोस में ही बिजली का काम करने वाले युवक संदीप के साथ फरार हो गई। इस मामले में जब पीड़ित परिवार के लोगों ने आरोपी युवक के घर पहुंचकर शिकायत की तो आरोपी पक्ष के लोगों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। थाना मझोला प्रभारी निरीक्षक मोहित चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, थाना बिलारी क्षेत्र के अंतर्गत एक 17 वर्षीय किशोरी गांव करसरा स्थित एक शादी समारोह में सहेलियों के साथ गई थी, जहां उसकी मुलाकात युवक जतिन से हुई और युवती उसके साथ फरार हो गई। 

पीड़ित परिवार की तहरीर पर थाना प्रभारी निरीक्षक लखपत सिंह ने मुख्य आरोपी जतिन कुमार समेत उसकी मां और पांच अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं, मैनाठेर इलाके से भी एक 15 साल की किशोरी फैक्ट्री में काम करने वाले युवक के साथ फरार हो गई हैं। मझोला इलाके के रहने वाले आरोपी युवक और उसके अन्य दो साथियों के खिलाफ थाना मैनाठेर में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

ये बी पढे़ं : मुरादाबाद : बिलारी में मंदिर से लौट रहीं नाबालिग बहनों के अपहरण का प्रयास, पुलिस मामले की जांच में जुटी

संबंधित समाचार