रामपुर: कीटनाशक खाने से दो बच्चों की हालत बिगड़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सैदनगर, अमृत विचार। अजीम नगर थाना क्षेत्र में कीटनाशक खाने से दो बच्चों की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने दोनों बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

 मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के करनपुर गांव का है। गांव निवासी राजकुमार के बच्चे हिमांशु तीन वर्ष एवं काव्य दो वर्ष घर के अंदर खेल रहे थे। जबकि बच्चों की माता किसी काम से पड़ोस के घर चली गई थी। खेल-खेल में दोनों बहन-भाइयों ने घर में रखे कीटनाशक के पाउच उठा लिए और खाने लगे। परिजनों ने दोनों को कीटनाशक खाते देखा तो उनके होश उड़ गए। कुछ देर के बाद दोनों बहन भाइयों के मुंह से झाग आने लगे। हालत बिगड़ने पर परिजन दोनों बच्चों को लेकर जिला अस्पताल चले गए। दोनों बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है।

संबंधित समाचार