मुरादाबाद: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले-वोट के लिए सपा चला रही नेगेटिव एजेंडा

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कुंदरकी विधानसभा उप चुनाव के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी बूथ अध्यक्ष सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।  इस मौके पर एमएलसी व विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष मंच पर मौजूद रहे। यहां उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वोट लेने के लिए सपा नेगेटिव एजेंडा चला रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। ये लोग हमेशा समाज मे नेगेटिव एजेंडा प्रसारित करके वोट लेते रहे हैं। लोग अब इनके नेगेटिव एजंडे को समझ गए हैं। अब अल्पसंख्यक समाज के लोग भी भाजपा से जुड़ रहे है। इसी से भयभीत होकर समाजवादी पार्टी इसी प्रकार से अनावश्यक आरोप लगाती है। ये समाज और जाति धर्म के नाम पर राजनीतिक करने वाले लोग है, इन्हें कुंदरकी की जनता ने नकार दिया है। इससे पहले प्रदेशाध्यक्ष ने ठाकुर रामवीर सिंह की जीत को लेकर बूथ अध्यक्षों को जीत का मंत्र भी दिया।

ये भी पढ़ें - मुरादाबाद: खुद को गोली मारने वाले सिपाही की मौत, महिला कॉन्सटेबल से होनी थी शादी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

हॉर्मुज संकट पर ट्रंप ने सहयोगियों को लताड़ा: ब्रिटेन-जर्मनी-जापान ने कहा- हम नहीं भेजेंगे जहाज
काशी के ज्योतिष पीठ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के भव्य स्वागत की तैयारी, 19 मार्च को होगा सनातनी पंचांग का विमोचन
Bareilly: सीएम छह हजार करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास,  नाइट स्टे भी है मुमकिन
PMAY 2.0 के लाभार्थियों से मुख्यमंत्री का सीधा संवाद; मुस्कुराते हुए कहा, फोन चेक कर लीजिए, पैसा आ गया होगा 
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से सुशासन के नए आयाम: आपदा प्रबंधन से नीति मूल्यांकन में एआई की बड़ी भूमिका, जानें क्या बोले विशेषज्ञ