लखनऊ में युवा खेल महोत्सव 2.O का शुभारंभ:खिलाड़ियों में दिखा उत्साह, केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हुआ आयोजित  

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: केडी सिंह बाबू स्टेडियम में सोमवार को उत्तिष्ठ सेवा संस्थानम्, प्रो. शारदा प्रसाद तिवारी मेमोरियल ट्रस्ट, एसएस हॉस्पिटल, माय भारत और काव्योम फाउंडेशन के संयुक्त देखरेख में युवा खेल महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, आयोजकों और गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी रही। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा, युवा एकल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, पूर्व सदस्य बाल आयोग श्याम त्रिपाठी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रतिनिधि अखिलेश प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

इसके अलावा प्रो. शारदा प्रसाद तिवारी मेमोरियल ट्रस्ट की अध्यक्ष प्रो. मंजुला उपाध्याय, कोषाध्यक्ष हेमंत उपाध्याय, एसएस हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. हिमांशु सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम की संयोजिका प्रो. सीमा पांडेय और सह संयोजक डॉ. रमेश त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर अतिथियों ने खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल भावना बनाए रखने का संदेश दिया। प्रतियोगिताओं की शुरुआत क्रिकेट, रस्साकशी, शतरंज और खो-खो से हुई। खो-खो प्रतियोगिता में गांधी क्लब ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बीकेटी कॉलेज उपविजेता रहा। रस्साकशी के बालक वर्ग में श्री राम स्वरूप मेमोरियल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट ने पहला स्थान हासिल किया और श्री राम स्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय उपविजेता रहा। 

महिला वर्ग में श्री राम स्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय प्रथम तथा शिवाजी एनपीजी कॉलेज उपविजेता रहा। आठ टीमों के बीच हुए मुकाबलों में कड़ा संघर्ष देखने को मिला, जिनमें से चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं। आयोजन के दूसरे दिन वॉलीबॉल और बैडमिंटन प्रतियोगिताएं होंगी। समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के युवा खेल एवं कल्याण मंत्री गिरीश यादव उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन प्रशांत प्रखर ने किया।

ये भी पढ़ें  :
ईद से पहले LPG के लिए मारामारी: गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें, पुराने लखनऊ में सबसे ज्यादा हो रही बुकिंग

संबंधित समाचार