Sisamau By-Election: सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी पहुंचीं वनखंडेश्वर मंदिर...बाबा शिव का किया जलाभिषेक, पूर्व विधायक इरफान की है पत्नी

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

कानपुर, अमृत विचार। पूर्व विधायक इरफान सोलंकी के जेल जाने के बाद सपा ने सीसामऊ विधानसभा से प्रत्याशी उनकी पत्नी नसीम सोलंकी को बनाया है, 13 नवंबर को उपचुनाव होने है। उपचुनाव से पहले नसीम सोलंकी ने मंदिर में जाकर दीपावली की रात दर्शन किया, इसके बाद वह गुरुद्वारे भी गई।

IMG-20241101-WA0074

पी रोड स्थित वनखंडेश्वर मंदिर में सीसामऊ विधानसभा सीट के अंतर्गत आता है। इस मंदिर में गुरुवार की रात नसीम सोलंकी पहुंची। नसीम सोलंकी ने वनखंडेश्वर मंदिर में भगवान शिव के शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। साथ ही उन्होंने दीपक भी जलाए। 

IMG-20241101-WA0069

सीसामऊ विधानसभा सीट को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। इस सीट पर अधिकांश सपा का कब्जा रहा है। प्रदेश के अन्य सीटों की तरह यहां भी जातीय समीकरण काफी मायने रखते हैं। 

मुस्लिम, ब्राह्मण और दलित मतदाता प्रत्याशियों के हार-जीत में बड़ी भूमिक अदा करते हैं। इनमें से एक भी समुदाय का वोटर अगर भटकता हैं तो सियासी समीकरण ध्वस्त हो जाते हैं। 

दीपावली के पर्व पर सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी ने बाबा वनखंडेश्वर मन्दिर में न सिर्फ शिवलिंग पर जल चढ़ाया, बल्कि दीए भी परिसर में जलाए। इससे उन्होंने ब्राह्मण और दलित मतदाता दोनों को साधने का प्रयास किया। वहीं उन्होंने गुरुद्वारा में भी माथा टेका।

संबंधित समाचार