'डॉ. बिबेक देबरॉय का जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति', सीएम योगी ने जताया शोक 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी) के अध्यक्ष प्रसिद्ध अर्थशास्त्री डॉ. बिबेक देबरॉय के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर डॉ. बिबेक देबरॉय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा,‘‘उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है।

डॉ. देबरॉय ने देश की आर्थिक नीतियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया था और उनके मार्गदर्शन में कई आर्थिक सुधार लागू हुए थे। उनके निधन से न केवल आर्थिक जगत बल्कि पूरे देश ने एक विद्वान और समर्पित अर्थशास्त्री को खो दिया है।’’ एक बयान के मुताबिक डॉ. बिबेक देबरॉय (69) का शुक्रवार सुबह सात बजे दिल्ली के एम्स में निधन हो गया , वह आंत संबंधित बीमारी से जूझ रहे थे। बिबेक देबरॉय पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित थे।

ये भी पढ़ें- 'जन समस्याओं के प्रति बनें संवेदनशील, तुरंत कराएं समाधान', जनता दर्शन में बोले सीएम योगी

संबंधित समाचार