छत्तीसगढ़: रायपुर में ज्वेलरी की दुकान में लगी भीषण आग, पूरी दुकान जलकर खाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पंडरी क्षेत्र स्थित नाकोड़ा ज्वेलर्स में शुक्रवार रात भीषण आग लग गई, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की सहायता से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन पूरी दुकान जलकर खाक हो गई।

वहीं ज्वेलर्स की दुकान से सटी दुकानें भी आग की चपेट में आ गईं, जिसमें चार दुकानों में आग लगी है। घटना रात करीब 12 बजे की है। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है, हालांकि राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: करंट लगने से तीन लोगों की मौत, एक घायल