Bareilly: 1999 से बंद पड़ी रबड़ फैक्ट्री...कर्मचारियों का भुगतान लटका, अब उठेगा मुख्यमंत्री के सामने मुद्दा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

एसएंडसी यूनियन ने सीएम से मिलने के लिए वन मंत्री से समय दिलाने की मांग की

बरेली, अमृत विचार: करीब 25 बरसों से बंद चल रही रबड़ फैक्ट्री के कर्मचारियों के लटके भुगतान को दिलाने के लिए अब मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखा जाएगा। स्थानीय स्तर पर तमाम प्रयासों के बाद भी कोई ठोस निष्कर्ष न निकलने पर एसएंडसी यूनियन ने सीएम से मिलने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री से मिलने के लिए समय दिलाने की मांग वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार से की गई है। संभावना जताई जा रही है कि अगले सप्ताह मुलाकात कराई जा सकती है।

दरअसल, रबड़ फैक्ट्री 1999 से बंद पड़ी है। फैक्ट्री बंद होने के बाद करीब 1432 कर्मचारियों का भुगतान लटका है। कर्मचारी लगातार भुगतान की मांग कर रहे हैं, मगर जमीन के मालिकाना हक को लेकर मामला बॉम्बे हाईकोर्ट में चलने की वजह से भुगतान का रास्ता साफ नहीं हो पा रहा है। पूर्व में कई तारीखों पर सुनवाई नहीं होने की वजह से एसएंडसी यूनियन के महासचिव अशोक मिश्रा ने पदाधिकारियों के साथ मीरगंज विधायक डीसी वर्मा से मिलकर बात की थी। 

विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर निरंतर सुनवाई की गुजारिश की थी। सांसद छत्रपाल गंगवार, वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल से भी मामले में पैरवी कराई जा चुकी है। एसएंडसी यूनियन के महामंत्री अशोक मिश्रा ने बताया कि काफी कोशिशों के बाद भी अभी तक कोई उम्मीद नहीं दिख रही है। इसलिए यूनियन ने मुख्यमंत्री से मिलने का फैसला लिया है। सीएम से मुलाकात के लिए समय दिलाने की मांग वन मंत्री से की गई है। उन्होंने रविवार को लखनऊ बुलाया है, जहां पर अगले सोमवार या मंगलवार में सीएम से मुलाकात होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- Bareilly: ट्रेन में महिला की हार्टअटैक से मौत, साधु की वेशभूषा में थी महिला

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज