मिडिल ईस्ट संकट के बीच शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी में आया उछाल

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

मुंबई। लगातार तीन दिन की बड़ी गिरावट से उबरते हुए घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गयी। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 414.29 अंक उछलकर 79,530.48 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 352.76 अंक यानी 0.45 प्रतिशत ऊपर 79,468.95 अंक पर था। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 135.45 अंक चढ़कर 24,615.95 अंक पर खुला। 

खबर लिखे जाते समय यह 123.95 अंक यानी 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,604.45 अंक पर रहा। रुपये में भी आज तेजी बनी हुई है। बुधवार के ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरता हुआ यह 45 पैसे की मजबूती के साथ 91.62 रुपये प्रति डॉलर पर है। 

आईटी और एफएमसीजी को छोड़कर अन्य सभी समूहों के सूचकांक हरे निशान में हैं। ऑटो, धातु, फार्मा, रियलटी, स्वास्थ्य, मीडिया, बैंकिंग और रसायन सेक्टरों में तेजी रही। सेंसेक्स की बढ़त में रिलायंस इंडस्ट्रीज एलएंडटी, सनफार्मा, एयरटेल, एनटीपीसी, और बजाज फाइनेंस का ज्यादा योगदान रहा। आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, इन्फोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर फिलहाल नीचे चल रहे हैं। 

ये भी पढ़ें :
मिडिल ईस्ट संकट से शेयर बाजारों में हाहाकार: 2,700 अंक की गिरावट में खुला सेंसेक्स, बिगड़ें हालातों के बीच चौतरफा बिकवाली

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म