बॉलीवुड ने धूमधाम से मनाई होली, खिलाड़ी कुमार समेत तमाम हस्तियों ने दीं होली की शुभकामनाएं, शांति के लिए प्रार्थना की 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। अक्षय कुमार और वरुण धवन सहित बॉलीवुड की कई हस्तियों ने बुधवार को होली के त्योहार की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच शांति के लिए प्रार्थना की। धवन ने सोशल मीडिया पर अपनी और पत्नी नताशा की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "पूरी दुनिया को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। शांति और भाईचारे के लिए प्रार्थना करता हूं।" 

अपनी आगामी फिल्म "भूत बंगला" के प्रचार में व्यस्त कुमार ने कहा कि भय और घृणा जैसी नकारात्मक भावनाओं को खत्म करना आवश्यक है। उन्होंने कहा, "इस होली पर भय और घृणा के भूत को भगाएं, अपनों के साथ खुशियों से जीवन को रंगीन बनाएं। आपको और आपके परिवार को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। सुरक्षित होली मनाएं।"

अभिनेता अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा, "एक शांत होली।" अर्जुन कपूर ने एक पोस्ट साझा किया है जिसमें अलग-अलग रंगों से 'लव' लिखा हुआ है।

सुनील शेट्टी ने प्रशंसकों से त्योहारों के दौरान "दयालु बने रहने" की अपील की।

इससे पहले, प्रियंका चोपड़ा जोनास ने 'इंस्टाग्राम स्टोरीज' पर होलिका दहन की एक तस्वीर साझा की थी। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, "दुनिया भर में बहुत कुछ हो रहा है। यह कठिन समय है। लेकिन प्रकाश हमें रास्ता दिखाता है। बुराई पर अच्छाई की जीत हो।

ये भी पढ़ें :
Holi Song 2026 : होली पर गीतों की बहार, इन फ़िल्मी गानों से त्यौहार को बनाये रंगीन 

 

 

संबंधित समाचार