नोएडा के GIP मॉल की चौथी मंजिल से कूदकर महिला ने की सुसाइड, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नोएडा। जिले में थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के जीआईपी मॉल में बुधवार की रात को घूमने आई एक महिला ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि बीती रात को सेक्टर 38 ए स्थित जीआईपी मॉल में आकांक्षा सूद आई थी। उन्होंने अज्ञात कारण के चलते मॉल की तीसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी।

सिंह के अनुसार, आकांक्षा को गंभीर हालत में उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतका की वर्ष 2017 में शादी हुई थी और उसका पति के साथ विवाद चल रहा था। उन्होंने बताया कि महिला ने अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ दिया था।

यह भी पढ़ें:-शर्मनाक: इज्जत घर के बहाने डीपीआरओ ने लूटी छात्रा की आबरू, महीनों तक करता रहा रेप, जानें पूरा मामला 

 

संबंधित समाचार