Bareilly: शादी के लिए दूल्हा बेकरार, इधर दुल्हन ने कर दिया कांड...परिजन बेहोश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आंवला, अमृत विचार : बारात आने के 24 दिन पहले युवती परिवार को खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर शादीशुदा युवक के साथ भाग गई। युवती शादी के लिए आए जेवर और नकदी अपने साथ ले गई। युवती की मां ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने बताया उसने बेटी की शादी बदायूं के एक युवक से तय की है। 

28 नवंबर को बारात आनी थी, पूरा परिवार शादी की तैयारियों में लग हुआ है। दो दिन पहले रात एक बजे गांव का ही शादीशुदा युवक उसकी बेटी को भगा कर ले गया। उसकी बेटी ने खाने में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। जिससे परिवार के सभी लोग गहरी नींद में सो गए। उसने बताया उसकी बेटी सोने की चेन, सोने की अंगूठी, पाजेब, 63 हजार की नकदी और अपने पिता का मोबाइल साथ ले गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार आरोपी सचिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

यह भी पढ़ें-बरेली में महिला के नहीं हुआ बच्चा तो जिंदा जलाकर मार डाला, पति समेत ससुरालियां फरार

संबंधित समाचार