रामपुर: स्वार रोड पर अनियंत्रित होकर टेंपो पलटा, मजदूर की मौत

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

हादसे के बाद मौके पर मची चीख पुकार, पहुंची पुलिस

रामपुर, अमृत विचार। स्वार रोड पर टेपों अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार मजदूर की मौत हो गई। एक महिला घायल हो गई। चालक मौका पाकर फरार हो गया। हादसे के बाद काफी देर तक मौके पर भीड़ एकत्र रही।

स्वार के धनौरी निवासी 55 वर्षीय मान सिंह गोबर के उपले बेचने का काम करता था। गुरुवार सुबह वह किसी काम से शहर आया था। दोपहर में काम निपटाने के बाद वह वापस घर को जा रहा था। मंडी चौकी से कुछ दूरी पर एक पेट्रोल पंप से निकलकर अचानक बस सामने आ जाने के कारण टेंपो चालक अपना नियंत्रण खो बैठा। जिसके बाद टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। टेंपो चालक मौका पाकर फरार हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर आ गए। उसके बाद लोग महिला और ग्रामीण दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां मान सिंह को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल महिला रेशम देई का इलाज हो रहा है। जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन अस्पताल के लिए रवाना हो गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। गंज इंस्पेक्टर पवन कुमार शर्मा ने बताया कि टेपों पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसके शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें - रामपुर : सागरपुर गांव के प्रधान को अज्ञात लोगों ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

संबंधित समाचार