'भूल भुलैया 3' की सफलता से खुश हैं विद्या बालन, बोलीं- सोचा नहीं था मैं फिर से मंजुलिका को जिंदा करूंगी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन 'फिल्म भूल भुलैया 3' की सफलता से बेहद खुश है। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी फिल्म भूल भुलैया 3, भूल भुलैया फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। भूल भुलैया 3, दीवाली के अवसर पर 01 नवंबर को रिलीज हुयी है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी ने मुख्य भूमिका निभायी है। भूल भुलैया 3 ने नौ दिनों में भारत में 182 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है।

https://www.instagram.com/p/DBjNj3KNnNP/

विद्या बालन ने कहा, इससे बेहतर मैंने कभी सोचा भी नहीं था और ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि 17 साल बाद मैं फिर से भूल भुलैया में काम करूंगी और मंजुलिका को फिर से जिंदा करूंगी। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे इसके लिए इतना प्यार मिलेगा। मैं बहुत खुश हूं कि फिल्म भूल भुलैया 3 इतना अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म इतनी अच्छी चल रही है, मुझे यह बात बहुत पसंद आ रही है। यह मेरी अब तक की सबसे बड़ी फिल्म है। इससे बेहतर क्या हो सकता है।

ये भी पढे़ं: करीना कपूर ने साझा की रोमांटिक तस्वीरें, शर्टलेस लुक में काफी हैंडसम लग रहे हैं सैफ अली खान

संबंधित समाचार