डबल डेकर बस में ढ़ेर सारी सुविधाएं, इसमें हैं सुरक्षा से लेकर सुविधा तक के सारे इंतजाम

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

147 यात्रियों ने पहले दिन डबल डेकर बस में किया सफर

लखनऊ, अमृत विचार: वातानुकूलित डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस रविवार को सड़क पर दौड़ने लगी है। पहले दिन 147 यात्रियों ने इस बस में यात्रा का आनंद लिया। चिनहट कमता से एयरपोर्ट स्कूटर इंडिया तक बस चार फेरों में कुल 106 किमी चलाई गई। पहली ट्रिप में 25 यात्रियों ने सफर किया। सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज को 4148 रुपये की आमदनी हुई। जिसमेंकुल 147 यात्रियों ने सफर का लुत्फ उठाया।

यूपी की पहली डबल डेकर ई-सिटी बस का शुभारंभ शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी देकर की। रविवार को शहर में जनता के लिए इस बस को शुरू किया गया। लोगों में इसके लिए उत्सुकता दिखी। हालांकि, छुट्टी की वजह से पहले दिन बस को कम यात्री मिले।

वन यूपी वन कार्ड पर दस प्रतिशत की छूट

सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी आरके त्रिपाठी ने बताया कि बस हर दिन कमता अवध बस स्टेशन से सुबह सात बजे से अमौसी के लिए चलाई जाएगी। इस बस में एक साथ 65 यात्री बैठकर सफर करेंगे। इस बस का किराया डबल डेकर बस का किराया इलेक्ट्रिक बसों के बराबर ही है। वहीं महिलाओं के लिए एमएसटी पर किराये में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। वन यूपी वन कार्ड से पेमेंट पर किराये में दस प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

महिलाएं कर सकेंगी मुफ्त में सफर

हर शनिवार को इस डबल डेकर बस को हेरिटेज बस के रूप में चलाया जाएगा। इस दिन महिलाएं मुफ्त में सफर कर सकेंगी। एक बार चार्ज होने पर यह बस 150 किमी तक चल सकेगी। बस में लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए पांच सीसीटीवी कैमरे और पैनिक बटन लगाए गए हैं। रियल टाइम लोकेशन के लिए इस बस में व्हीकल ट्रैकिंग डिवाइस भी लगाया गया है।

ज्यादातर यात्रियों के लिए डबल डेकर बस में यात्रा अचंभे की तरह रही। युवा और बच्चे बस की ऊपरी मंजिल पर यात्रा करने के लिए उतावले दिखे। यात्रियों ने बस की सुविधा को खूब सराहा। उन्होंने कहा बस का सफर उद्भुत रहा। कई यात्रियों ने कहा कि राजधानी में ऐसी और बसें चलनी चाहिए। एक-दो बसें ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों के रूट पर भी चलाई जानी चाहिए। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। यात्रियों ने मुख्यमंत्री योगी को तहे दिल से धन्यवाद दिया।

बस का समय, रूट और विशेषताएं

कमता बस स्टेशन से एयरपोर्ट तक सुबह 7 से रात 8 बजे तक।
न्यूनतम 3 किमी तक 12 और 30 किमी का 45 रुपये किराया।
महिला यात्रियों को मासिक पास में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
-वन-यूपी-वन कार्ड से डिजिटल पेमेन्ट करने पर 10 प्रतिशत छूट।
-शनिवार सुबह की ट्रिप में लखनऊ दर्शन,महिलाओं को निःशुल्क।
- विराज खण्ड से कमता, हुसडिया, अवध शिल्प ग्राम से एयरपोर्ट मार्ग तक।

यह भी पढ़ेः तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, अनियंत्रित होकर छात्र को कुचला, हुई दर्दनाक मौत

संबंधित समाचार