लखीमपुर खीरी: पिंजड़े में कैद हुआ बाघ, लोगों ने ली राहत की सांस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी। अमृत विचार: थाना मझगईं क्षेत्र में जंगल से बाहर गन्ने के खेतों में घूम रहा बाघ शिकार के लालच में चौखड़ा फार्म पर लगाए गए वन विभाग के पिंजड़े में फंस गया। बाघ के पकड़े जाने से लोगों ने राहत महसूस की है। 

बता दें, करीब एक महीने से मझगई रेंज क्षेत्र में बाघ का आतंक था। जंगल से निकलकर खेतों में घूम रहा बाघ कई पशुओं को भी अपना निवाला बना चुका है। हफ्ते भर पहले चौखड़ा फार्म पर नाली खोद रहे मजदूर पर हमला कर उसे गन्ने के खेत में खींच ले गया था और निवाला बना डाला था। उसका आधखाया शव बरामद हुआ था। 

इसके बाद से ग्रामीणों में इस कदर दहशत व्याप्त हो गई कि वह घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। वन विभाग ने बाघ को पकड़ने के लिए चौखड़ा फार्म पर पिंजड़ा लगाया था और उसमें बकरी बांधी। मंगलवार की रात बाघ शिकार के लालच में पिंजड़े में कैद हो गया। मझगईं रेंजर अंकित कुमार ने बताया कि बाघ को पकड़ लिया गया है। अफसरों के निर्देश पर उसे दुधवा के जंगल में छोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें- Allahabad High Court Decision: लखीमपुर खीरी हिंसा के अन्य 12 आरोपियों को मिली जमानत

संबंधित समाचार