खुशखबरी: आज से दौड़ेंगी 10 स्पेशल ट्रेनें, आपके शहर से गुजरेंगी?

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

बरेली, अमृत विचार: दिवाली और छठ के बाद भी ट्रेनों में भीड़ कम नहीं हो रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्वाेत्तर रेलवे ने 14 नवंबर को 10 स्पेशल ट्रेनें चलाने का एलान किया है। ये ट्रेनें बरेली जंक्शन भी रुकेंगी।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि 14 नवंबर को 09076 काठगोदाम-मुम्बई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन काठगोदाम से शाम 5:30 बजे चलकर रात 8:42 बजे बरेली आएगी। यहां से बदायूं, कासगंज और मथुरा होते हुए मुंबई को जाएगी। इसी तरह मुंबई से चलकर काठगोदाम आने वाली 09075 स्पेशल ट्रेन मुंबई से सुबह 11 बजे चलेगी और दूसरे दिन सुबह 10:50 बजे बरेली और दोपहर 2:30 बजे काठगोदाम पहुंचेगी।

05301 मऊ-आनन्द विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन मऊ से सुबह 4 बजे चलेगी और दोपहर 3.30 बजे बरेली पहुंचेगी। 05038 आनंद विहार टर्मिनल-वाराणसी स्पेशल ट्रेन आनंद विहार से सुबह 11 बजे चलेगी और दोपहर 3.30 बजे बरेली पहुंचेगी और दूसरे दिन रात 01.10 बजे वाराणसी पहुंचेगी। 05162 अमृतसर-छपरा स्पेशल ट्रेन अमृतसर से रात 10.45 बजे चलकर दूसरे दिन सुबह 9.45 बजे बरेली आएगी और छपरा 23.55 बजे पहुंचेगी। 

04022 आनंद विहार टर्मिनल-सीतामढ़ी गरीब रथ ट्रेन सुबह 11 बजे आनंद विहार से चलकर दोपहर 3.30 बजे बरेली आएगी। 04021 सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनल गरीब रथ ट्रेन सीतामढ़ी से शाम 6 बजे चलकर दूसरे दिन दोपहर 1:30 बरेली आएगी। आनन्द विहार टर्मिनल-सहरसा गरीब रथ स्पेशल ट्रेन सुबह 5.15 बजे चलकर 10.10 बरेली पहुंचेगी। 04646 जम्मूतवी-बरौनी स्पेशल ट्रेन सुबह 5.45 बजे जम्मू से चलेगी और उसी दिन शाम 7.20 बजे बरेली आएगी। 04005 जयनगर-दिल्ली ट्रेन रात 1.30 बजे चलकर उसी दिन रात 9.30 बजे बरेली आएगी।

यह भी पढ़ें- Bareilly: रामायण वाटिका में स्थापित होगी श्रीराम की 51 फुट ऊंची प्रतिमा, स्टैच्यु ऑफ यूनिटी बनाने वाले मूर्तिकार बनाएंगे

संबंधित समाचार