लखीमपुर खीरी: शीगढ़ में वन विभाग के पिंजड़े में कैद हुआ तेंदुआ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार: दुधवा टाइगर बफरजोन की वन रेंज मझगई क्षेत्र के गांव मुंशीगढ़ चखरा में लगाए गए पिंजड़े में शुक्रवार को तेंदुआ कैद हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। वन विभाग तेंदुए को मझगई में लाकर रखा है।

थाना निघासन क्षेत्र का गांव मुंशीगढ़ चखरा दुधवा टाइडर रिजर्व के बफरजोन की वन रेंज मझगईं के तहत आता है। बफरजोन के जंदल से निकलकर गन्ने के खेत में छिपकर तेंदुआ लगातार बच्चों को अपना शिकार बना रहा था। महीने भर में तेंदुए ने दो बालिकाओं, एक बालक और एक युवक को हमला किया, जिससे सभी घायल हो गए थे। वन विभाग ने उसे पकड़ने की कवायद में जुटा था। 

तीन जगहों पर पिंजड़े लगाए गए थे और कई जगहों पर जाल व कैमरा लगाकर उसको पकड़ने की कवायद की जा रही थी। शुक्रवार को तेंदुआ बकरी के लालच में मुंशीगढ़ चखरा में लगाए गए वन विभाग के कैमरे में कैद हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी तादात में लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने पिंजड़े में कैद हुई तेंदुए की तस्वीरें भी अपने मोबाइलों में खूब कैद कीं। 

सूचना पाकर मझगई वनरेंज अंकित कुमार और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। वन रेंजर अँतिक कुमार ने बताया कि तेंदुए को पिंजड़े समेत वन कार्यालय परिसर लाया गया है। उसके पकड़े जाने की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। डॉक्टरों की टीम उसका स्वास्थ्य परीक्षण करेगी। इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उसे जंगल में छोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी : व्हाट्सएप चैटिंग की जांच हुई तो फंसेंगे कई अफसर 

संबंधित समाचार