Bareilly: भाजपा नेता समेत 6 लोगों पर FIR, महिला ने गैंगरेप का लगाया था आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: एक महिला ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अनीस अंसारी समेत छह लोगों के खिलाफ थाना बारादरी में सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बारादरी थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रहते हुए अनीस अंसारी ने उसके साथ नजदीकियां बढ़ाईं और बच्चों के दाखिले के लिए रुपये दिए। आरोप है कि शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। अनीस के कहने पर उसने पति से तलाक ले लिया। तलाक के बाद आरोपी निकाह करने से मुकर गया। इसके बाद वह परवाना नगर स्थित अनीस के घर गई। 

वहां अनीस के बेटे शाहनबाज ने मारपीट कर मोबाइल तोड़कर साक्ष्य मिटा दिए। वहां पहुंचे अनीस ने निकाह का वादा किया और घर छोड़ने की बात कही। आरोप है कि अनीस उसे हरूनगला स्थित दोस्त के होटल में ले गया। वहां दुष्कर्म किया।

23 अक्टूबर को आरोपी अपने साथ जावेद उर्फ बबलू, जावेद अंसारी, सैय्यद फैजल और एक अज्ञात व्यक्ति को साथ लाया। अनीस कमरे से बाहर चला गया। उसके बाद आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इंस्पेक्टर बारादरी अमित पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बरेली में फायरिंग, प्लॉट पर कब्जा करने पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, क्षेत्र में दहशत

संबंधित समाचार