उप्र में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए 47 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक क्षेत्र की 11 सीटों के लिये मंगलवार को 47 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इन सीटों के लिये अब तक कुल 71 प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। चुनाव आयोग सूत्रों ने यहां बताया कि शिक्षक तथा स्नातक क्षेत्रों की 11 सीटों …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक क्षेत्र की 11 सीटों के लिये मंगलवार को 47 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इन सीटों के लिये अब तक कुल 71 प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं।
चुनाव आयोग सूत्रों ने यहां बताया कि शिक्षक तथा स्नातक क्षेत्रों की 11 सीटों के लिये आज 47 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। उन्होंने बताया कि 11 सीटों के लिये अब तक 71 प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं।आज नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में सपा के दो, भाजपा के तीन समेत 42 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि सपा के असीम यादव ने आगरा मंडल से स्नातक सीट पर, भाजपा के केदारनाथ सिंह तथा सपा के आशुतोष सिन्हा ने वाराणसी मंडल से स्नातक सीट पर, भाजपा के हरि सिंह ढिल्लो ने बरेली- मुरादाबाद शिक्षक सीट पर तथा लखनऊ मंडल से शिक्षक सीट के लिये भाजपा के उमेश द्विवेदी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा 42 निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
आगरा मंडल की स्नातक सीट के लिये एक निर्दलीय, वाराणसी मंडल से स्नातक सीट के लिये चार निर्दलीय, आगरा शिक्षक सीट के लिये दो निर्दलीय, बरेली- मुरादाबाद शिक्षक चार निर्दलीय, गोरखपुर- फैजाबाद मंडल की शिक्षक सीट के लिये तीन निर्दलीय, लखनऊ मंडल की शिक्षक सीट के लिये चार निर्दलीय, मेरठ मंडल की शिक्षक के लिए तीन निर्दलीय, वाराणसी मंडल की शिक्षक सीट के लिये चार निर्दलीय, मेरठ मंडल की शिक्षक सीट के छह निर्दलीय, लखनऊ मंडल की स्नातक सीट के लिये सात निर्दलीय, इलाहाबाद- झांसी की स्नातक सीट के लिये चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
