Pratapgarh News: डांस के दौरान बरातियों में खूनी संघर्ष, दो युवकों की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या, एक गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वर पक्ष के 15 लोग हिरासत में, पुलिस की मौजूदगी में कराई गई शादी

प्रतापगढ़ अमृत विचार। द्वारपूजा पर जाते समय शराब के नशे में धुत बारातियों में डांस के दौरान विवाद हो गया। मारपीट में पंजाब से रिश्तेदार के यहां बारात में शामिल होने आए युवक समेत दो को लाठी डण्डे मारपीट कर घायल कर दिया गया। दोनों की इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल भी हुआ है। पुलिस वर पक्ष के 15 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

लालगंज कोतवाली के चकौड़िया गांव निवासी विदेशी गौतम की बेटी अनीता की शादी लीलापुर के तिना गिरधर सहाय के दुखी गौतम के बेटे मनोज कुमार से तय थी। शनिवार को चकौड़िया गांव में बारात आई थी। रात करीब 11 बजे के करीब द्वारपूजा के लिए बाराती नाचते हुए जा रहे थे। इसी दौरान नशे में धुत बारातियों में विवाद होने लगा। बारातियों के एक पक्ष के लोग दूसरे पर चेन छिनैती का आरोप लगाने लगा।

इसी बात को लेकर बारातियों के दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुआ। घटना में दूल्हे के रिश्तेदार सुल्तानपुर के देलियावां मुसाफिरखान निवासी 22 वर्षीय पवनदीप, पंजाब के जालंधर निवासी 32 वर्षीय इंद्रप्रीत सिंह एवं 25 वर्षीय विशाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही रात में लालगंज कोतवाल नीरज कुमार यादव मयफोर्स मौके पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। घायल पवनदीप की राजा प्रताप बहादुर अस्पताल एवं इंद्रप्रीत की एसआरएन प्रयागराज पहुंचने पर मौत हो गई।

वहीं 15 बारातियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। मारपीट के बाद शादी रुक गई। बाद में पुलिस की मौजूदगी में विवाह की रस्म पूरी कराई गई। रविवार की सुबह अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय मौके पर पहुंचे। घटना के सम्बन्ध में जानकारी घटना की जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव
गुजरात में बारिश का कहर: 38 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए, सेना और NDRF मोर्चे पर; कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात
26 जुलाई को सपा मनाएगी 'संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस', अखिलेश बोले- संविधान बचेगा तभी आरक्षण रहेगा सुरक्षित
भारत में मोटरस्पोर्ट को बड़ा बढ़ावा: FMSCI को मिला राष्ट्रीय खेल महासंघ का दर्जा, फॉर्मूला-1 वापसी की उम्मीदें तेज
Sitapur News: सतर्क लोको पायलट ने टाला बड़ा रेल हादसा, इंजन के नीचे फंसे युवक की बचाई जान; 20 मिनट रुकी रही ट्रेन