Unnao: प्रेमी को पुलिस को सौंपने पर किशोरी ने लगाई फांसी; हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव, अमृत विचार। फतेहपुर चौरासी ग्रामीण गांव के मजरा दारापुर में एक किशोरी की मां ने बताया कि शनिवार को वह एक समारोह में शामिल होने गई थी। जब वह देरशाम घर आई तो उसने पड़ोसी गांव निवासी अनुज को अपने घर में पाया। इसके बाद उसने पीआरवी को इसकी सूचना दी। 

सूचना पर पहुंची पीआरवी के सिपाही युवक को थाने ले गए। इसी बीच किशोरी की मां कुछ काम करने चली गई। जब वह वापस आकर बेटी के कमरे के पास पहुंची तो उसने देखा कि बेटी कमरे में रस्सी के फंदे से लटकी हुई थी। यह देख मां ने आनन-फानन उसे फंदे से नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से किशोरी को सीएचसी पहुंचाया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि मां की शिकायत पर युवक को थाने लाया गया है। किशोरी का इलाज सीएचसी में चल रहा है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें- विदेश में रहकर Unnao में नौकरी कर रही थी शिक्षिका, तोड़ दिया छुट्टियों का रिकार्ड, जानकर अधिकारी रह गए दंग, पढ़ें पूरा मामला

 

संबंधित समाचार