Miss Universe 2024: डेनमार्क की विक्टोरिया बनीं मिस यूनिवर्स, भारत की रिया सिंघा टॉप 12 से बाहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। डेनमार्क की विक्टोरिया केजर थेलविग (Victoria Kjaer Theilvig) ने वर्ष 2024 का मिस यूनिवर्स का खिताब जीता है। अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता का पुरस्कार पहली बार डेनमार्क की झोली में गया है। सौंदर्य प्रतियोगिता का 73वां संस्करण शनिवार रात मेक्सिको सिटी एरिना में आयोजित किया गया, जिसमें 120 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

मिस नाइजीरिया चिडिम्मा एडेत्शिना दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि मिस मेक्सिको मारिया फर्नांडा बेल्ट्रान तीसरे स्थान पर रहीं। मिस यूनिवर्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट में लिखा गया, ‘‘ एक नए युग की शुरुआत! डेनमार्क को 73वीं मिस यूनिवर्स की बधाई।

https://www.instagram.com/p/DCd42_Vx8-i/?hl=en&img_index=1

रिया सिंह का प्रदर्शन
रिया सिंह ने 2024 में मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब जीता था। इस साल मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में टॉप-12 में भी अपनी जगह नहीं बना पाईं। भारत को इस साल चौथी बार मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने का मौका था। इससे पहले, भारत की तीन ब्यूटी क्वीन ने यह खिताब जीता है। देश की रिया सिंघा ने कॉम्पिटिशन में पार्टिसिपेट किया था। प्रीलिमिनरी राउंड क्लियर करने के बाद वो आगे नहीं बढ़ सकीं। फाइनल 12 कंटेस्टेंट्स में रिया अपनी जगह नहीं बना पाईं।

ये भी पढ़ें : पीएम मोदी को नाइजीरिया में मिला बड़ा सम्मान, 'द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर' से किया जाएगा सम्मानित

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज