मध्य प्रदेश उपचुनाव में भाजपा का 19 सीटों पर कब्जा, कांग्रेस को 9 सीटें मिलीं
भोपाल। मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा सीटों के उपचुनावों के लिए घोषित नतीजों में 19 सीटों पर सत्तारुढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और नौ पर कांग्रेस को विजय हासिल हुयी है। चुनाव नतीजों से राज्य की सात माह पुरानी शिवराज सिंह चौहान सरकार को और मजबूती प्राप्त हुयी है। हालांकि सरकार के दो मंत्री ऐदल …
भोपाल। मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा सीटों के उपचुनावों के लिए घोषित नतीजों में 19 सीटों पर सत्तारुढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और नौ पर कांग्रेस को विजय हासिल हुयी है। चुनाव नतीजों से राज्य की सात माह पुरानी शिवराज सिंह चौहान सरकार को और मजबूती प्राप्त हुयी है। हालांकि सरकार के दो मंत्री ऐदल सिंह कंसाना और गिर्राज डंडोतिया क्रमश: सुमावली और दिमनी में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों अजब सिंह कुशवाह और रविंद्र सिंह तोमर से चुनाव में पराजित हो गए हैं।
इसके अलावा डबरा में भाजपा प्रत्याशी एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरतीदेवी भी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के सुरेश राजे से हार गईं हैं। उपचुनाव में कुल 12 मंत्रियों की प्रतिष्ठा दाव पर लगी थी। शेष नौ मंत्री अपने अपने क्षेत्र में विजयी हुए हैं। सांची से स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी 63 हजार से अधिक मतों से विजयी हुए हैं।
भांडेर में रोचक मुकाबला देखने को मिला, जहां कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व प्रदेश बसपा प्रमुख फूल सिंह बरैया भाजपा प्रत्याशी रक्षा संतराम सिरोनिया से मात्र 51 वोट से पराजित हो गए। सुरखी से पूर्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत भाजपा प्रत्याशी के तौर पर विजयी हुए हैं। बदनावर से राज्य के मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव विजयी हुए हैं। कुल 28 सीटों में से 25 पर संबंधित विधायकों के त्यागपत्र और 03 अन्य पर विधायकों के निधन के कारण उपचुनाव हुए हैं। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनावों के अनुसार इन 28 सीटों में से 27 पर कांग्रेस का और एकमात्र आगर सीट पर भाजपा का कब्जा था।
