Kannauj News: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव...देर रात घर से हुआ था लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज, अमृत विचार। सुबह खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव दुपट्टे के फंदे से पेड़ पर लटका देखा। जानकारी होने पर पहुंचे परिजनों में शव देख चीखा पुकार मच गई। परिजनों ने युवक के द्वारा आत्महत्या करने की आशंका जताई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत तेरारागी निवासी महेश जाटव का रवि शंकर (18) रविवार की रात लगभग 11 बजे बिना बताए घर से लापता हो गया था। जानकारी होने पर परिजनों ने पूरी रात उसकी तलाश की। लेकिन उसका कोई पता नहीं लग सका।  

सोमवार की सुबह खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने उसका शव गांव के बाहर तालाब स्थित दुलारे के खेत के पास मेड पर खड़े नीम के पेड़ से लटका देखा। इसकी खबर लगते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। जबकि सूचना पर पहुंचे परिजनों में शव देख चीख पुकार मच गई। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने दुपट्टे के फंदे से अपने गले को कस कर पेड़ से  लट कर आत्महत्या कर ली। 

सूचना पर पहुंचे जसोदा चौकी प्रभारी सुनील चौधरी ने शव को पेड़ से नीचे उतार कर पंचनामा भरकर विधिक कार्रवाई की। पिता महेश जाटव ने बताया कि मृतक चार भाई बहनों में तीसरे नंबर का था। रविशंकर मेहनत मजदूरी कर परिवार की जीविका चलाने में पिता का सहयोग करता था।

ये भी पढ़ें- कानपुर में डिंपल यादव का रोड शो समाप्त: बाेली- सीसामऊ की जनता पुलिस-प्रशासन से डरने वाली नहीं है, भाजपा झूठ की राजनीति करती

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज