Kannauj: संदिग्ध हालत में मिला अज्ञात वृद्ध का शव, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गुरसहायगंज, कन्नौज। नगर के रेलवे स्टेशन परिसर में अज्ञात वृद्ध का शव मिलने की खबर से लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।       

गुरूवार की दोपहर नगर के रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित रेलवे क्वाटर के निकट लगभग 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। इसकी खबर लगने पर यात्रियों व स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। स्थानीय लोगों ने शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंचे कस्बा प्रभारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने शव के मिले थैले से डायरी में मिले नंबरों से शिनाख्त करने का प्रयास किया। लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें- Kanpur: स्टीयरिंग फेल होने से अनियंत्रित हुई बस, सड़क किनारे झाड़ियों में पलटी, सभी सवारियां सुरक्षित

 

संबंधित समाचार