हल्द्वानी: आईटीआई गैंग के गुर्गों ने फोड़े सिर, एक को 4 दूसरे को लगे 40 टांके

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पिछले कुछ सालों से ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद आईटीआई गैंग के गुर्गे काबू में नहीं आ रहे। इन्होंने एक बार फिर तीन युवकों पर हमला किया। बुरी तरह पीटकर दो युवकों का सिर फोड़ दिया। जिसमें एक सिर पर चार और दूसरे सिर पर 30 टांके लगाने पड़े। मामले में कोतवाली पुलिस को दोनों पक्षों ने तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

ताजा घटना 25 नवंबर को बताई जा रही है। गैंग के गुर्गों के शिकार शैलेंद्र बिष्ट और करन बिष्ट ने पुलिस को बताया कि वह अपने एक अन्य साथी के संग फूलचौड़ स्थित एक बैंक्वेट हाल में आयोजित शादी समारोह में गए थे। रात को खाना खाने के बाद तीनों घर लौट रहे थे।

तभी कार सवार युवकों ने पत्थरों से हमला कर दिया। शैलेंद्र और करन के सिर पर गंभीर चोट लगी। सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में शैलेंद्र के सिर पर 30 टांके व करन के सिर पर 4 टांके लगे। आरोप है कि मारपीट करने वाले युवक आईटीआई गैंग के गुर्गे हैं। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें - हल्द्वानी में दहेज और फिजूलखर्ची के खिलाफ मिसाल कायम, शरीयत के मुताबिक सादा निकाह

संबंधित समाचार