कानपुर में युवक ने महिला से नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म: पीड़िता का आरोप- शादी का झांसा देकर अश्लील वीडियो भी बनाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। बर्रा थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने यशोदा नगर निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बना लेने का आरोप लगाया। 

महिला का आरोप है कि एक युवती ने कमरा दिखाने के लिए उसके मोबाइल से युवक को फोन किया था। इसके बाद से युवक अक्सर उन्हें फोन करने लगा। आरोप है पिछले वर्ष दिसंबर में युवक उन्हें कमरा दिखाने के बहाने अपने कैफे ले गया। जहां नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया, जिसे वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। 

गर्भवती होने पर दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। आरोपी ने उनका अश्लील वीडियो पति को भेजकर उनकी शादी तुड़वा दी। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ नौबस्ता थाने में तहरीर दी है। इस संबंध में नौबस्ता प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Kanpur: गोल चौराहा से आईआईटी तक इतने लेन की बनेगी जीटी रोड...डीपीआर तैयार, अवैध मकानों व दुकानों को हटाने की कवायद शुरू

संबंधित समाचार