संभल: मोटर पार्ट्स दुकानदार की गोली मारकर हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

चन्दौसी, अमृत विचार: बनियाठेर थाना क्षेत्र के कस्बा नरौली में मोटर पार्ट्स की दुकान पर सामान लेने के बाद दुकानदार की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद तीनों आरोपी एक बाइक से फरार हो गए। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच जानकारी की। 

टीटू सिंह 28 वर्ष पुत्र स्व. विजय पाल सिंह निवासी मकूपुरा कस्बा नरौली थाना बनियाठेर ने घर के बाहर मोटर पार्ट्स की दुकान करता है। मंगलवार की रात आठ बजे युवक ने दुकान बंदकर घर चला गया। तभी एक युवक आया और टीटू को आवाज देकर कुछ सामान लेने की बात कही। टीटू ने दुकान खोलकर मोटर पार्टस् का सामान निकाल दिया। तभी उस युवक के अन्य दो साथी मौके पर पहुंचे और एक युवक ने टीटू के कनपटी पर तमंचे से फायर कर दिया और बाइक से फरार हो गए। 

गोली की आवाज सुन व युवकों के भागने पर घटनास्थल के पास खड़े टीटू के तहेरे भाई हरेंद्र सिंह पुत्र प्रहलाद व पत्नी पूजा देवी मौके पर पहुंचे और तो टीटू दुकान पर नीचे पड़ा था। आनन-फानन में परिजन कार से टीटू को सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने देखते ही टीटू को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन विलाप करने लगे। घटना की सूचना पर पुलिस भी सीएचसी पहुंच गई और परिजनों से घटना की जानकारी की। मृतक टीटू का 8 वर्ष का पुत्र अक्ष चौधरी चन्दौसी के एक निजी विद्यालय में पढ़ता है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

5 बार ओलंपिक खेलने वाले Veteran Shooter राजा रणधीर सिंह का निधन, एशियाई खेलों में देश को दिलाया था शूटिंग में पहला गोल्ड 
गोरखपुर में हंसी-खुशी राप्ती नदी में नहाने गए 3 दोस्त, अब घर पहुंचीं उनकी डेड बॉडी.. परिवारों के आंखों से बहते आंसू-पसरा मातम
कबाड़ गोदाम में आग से लाखों का नुकसान, पास खड़े पिकअप-मिनी डीसीएम पूरी तरह जलकर राख, 3 घंटे में पाया काबू
राहुल गांधी के दौरे के बाद अमेठी में स्मृति ईरानी, 8 महीने बाद एक दिवसीय दौरे पर भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश
देखिए वीडियो: मां को देख सीने से लिपटा मासूम ऋषभ...बेटा वापस पाकर पिता की आंख से बहे खुशी के आंसू