5 दिसंबर का इतिहास: आज ही के दिन युक्ता मुखी ने जीता था मिस वर्ल्ड का खिताब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत की सुंदरियों ने 1990 के दशक में विश्व की सौंदर्य प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन किया और 1994 में शुरू हुए इस सिलसिले में 1999 में युक्ता मुखी ने एक और खूबसूरत अध्याय जोड़ दिया। सात अक्टूबर, 1979 को बेंगलुरु में जन्मी युक्ता ने पांच दिसंबर, 1999 को मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया। 

देश-दुनिया के इतिहास में पांच दिसंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 

1898 : प्रसिद्ध उर्दू कवि जोश मलीहाबादी का जन्म। 
1941 : प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार अमृता शेरगिल का लाहौर में निधन। उनकी कई कलाकृतियों को विश्वभर में सराहा गया।
1969 : निशानेबाजी में दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाली मशहूर निशानेबाज अंजलि भागवत का जन्म। 
1971 : भारत ने बांग्लादेश को एक देश के रूप में मान्यता दी। 
1998 : रूस भारतीय नौसेना के लिए ‘क्रिवाक श्रेणी’ के बहुउद्देश्यीय युद्धपोत देने पर सहमत।
 2005 : ब्रिटेन ने कानून बनाकर समलैंगिकता को वैध करार दिया। 
2013 : दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का निधन।
 2016 : तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का निधन। 
2020 : देश में कोविड-19 के एक दिन में 36,652 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 96.08 लाख से अधिक हुई।  

संबंधित समाचार