Bareilly: आठ साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, फिर हत्या की कोशिश...दोषी को मिली 20 साल की कैद

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार : आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसकी गला दबाकर हत्या की कोशिश करने वाले थाना बारादरी के राधाकृष्ण नगर निवासी जाहिद उर्फ भूरा को परीक्षण में दोषी पाया गया। स्पेशल जज पाॅक्सो एक्ट कोर्ट-3 उमाशंकर कहार ने अभियुक्त को 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई। कोर्ट ने 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा भी सुनाई। जुर्माने की पूरी रकम पीड़िता को बतौर मुआवजा दी जाएगी।

सरकारी वकील राजीव तिवारी एवं आलोक प्रधान ने बताया कि पीड़िता के पिता ने थाना बारादरी में तहरीर देकर बताया था कि 13 जून 2023 को शाम 6 बजे जाहिद उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर खाली प्लॉट में ले गया और दुष्कर्म किया। उसने बच्ची गला दबाकर हत्या की कोशिश की। बेटी होश में आने पर रोते-रोते गली में आती हुई मिली। पुत्री ने मां को घटना बतायी। पुलिस ने हत्या की कोशिश, दुष्कर्म, पाॅक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना के बाद आरोप पत्र कोर्ट भेजा था। शासकीय अधिवक्ता ने 14 गवाह पेश किये थे

यह भी पढ़ें- Bareilly: कॉलेज के पास सड़क किनारे मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या? पुलिस कर रही जांच

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Ayodhya Premier League: सरयू स्मैशर्स ने बेतवा ब्लास्टर पर दर्ज की जीत, वैभव रहे मैन-ऑफ-द-मैच, जानें आज का मुकाबला
एक रनवे के साथ शुरू होगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: पहले चरण का 95% निर्माण पूरा, प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानों का अनुमान
अयोध्या पहुंचें मुख्यमंत्री योगी, राष्ट्रपति दौरे से पूर्व तैयारियों की समीक्षा: हनुमानगढ़ी-रामलला का दर्शन पूजन के बाद राम मंदिर परिसर में बैठक
शीतला अष्टमी पर मंदिरों में आस्था की भीड़: महिलाओं ने चढ़ाया बसौड़ा भोग, परिवार की सुख-समृद्धि की कामना
Moradabad: जेनेरिक दवा लिखने से परहेज कर रहे निजी डॉक्टर, महंगी दवाएं खरीदना मजबूरी