Bareilly: कॉलेज के पास सड़क किनारे मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या? पुलिस कर रही जांच

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

भुता, अमृत विचार : भुता-बीसलपुर मार्ग पर प्रीति कॉलेज के पास 36 वर्षीय युवक का बुधवार दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह पहुंचकर जांच की। बाद में सीओ आशुतोष शिवम और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस मामले की हादसा या हत्या दोनों एंगल पर जांच कर रही है।

बुधवार दोपहर 2 बजे भुता बीसलपुर मार्ग पर प्रीति कॉलेज के पास सड़क किनारे शव पड़ा ,ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। तलाशी में उसके पास से आधार कार्ड मिलने पर परिवार वालों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने कुंवर पाल सिंह चौहान का शव देखकर बिलख पड़े। परिजनों ने बताया कि मंगलवार दोपहर को किसी काम से घर से निकले थे, शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिवार वालों ने काफी तलाश किया। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 

बुधवार को पुलिस से सूचना मिलने पर परिजनों ने पहुंचकर देखा तो शव कुंवर पाल सिंह का था। मृतक के चेहरे और सिर के पीछे की तरफ भी चोट के निशान है। उसके पास से सल्फास की गोलियों का एक बंद पैकेट भी मिला है। इससे मामला को संदिग्ध प्रतीत होता है । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा की मौत कैसे हुई है। 

कुंवर पाल की पत्नी निशि का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के तीन बेटे हैं । वह खेती करके परिवार का पालन पोषण करता था। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मामला संदिग्ध है। पाेस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि हत्या है या हादसा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: निरीक्षण में मिली लापरवाही तो फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी को एसएसपी ने किया निलंबित

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Ayodhya Premier League: सरयू स्मैशर्स ने बेतवा ब्लास्टर पर दर्ज की जीत, वैभव रहे मैन-ऑफ-द-मैच, जानें आज का मुकाबला
एक रनवे के साथ शुरू होगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: पहले चरण का 95% निर्माण पूरा, प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानों का अनुमान
अयोध्या पहुंचें मुख्यमंत्री योगी, राष्ट्रपति दौरे से पूर्व तैयारियों की समीक्षा: हनुमानगढ़ी-रामलला का दर्शन पूजन के बाद राम मंदिर परिसर में बैठक
शीतला अष्टमी पर मंदिरों में आस्था की भीड़: महिलाओं ने चढ़ाया बसौड़ा भोग, परिवार की सुख-समृद्धि की कामना
Moradabad: जेनेरिक दवा लिखने से परहेज कर रहे निजी डॉक्टर, महंगी दवाएं खरीदना मजबूरी