मिर्जापुर: भू–माफिया की जमीन की कुर्की की कार्रवाई
भू माफिया ब्लाक प्रमुख सुरेश दुबे के विरुद्ध अवैध रूप से धन अर्जित कर खरीदी गई 20 बीघा जमीन पर की गई कुर्की की कार्रवाई एसडीएम के नेतृत्व में 14(1) के तहत पुलिस फोर्स की मौजूदगी में हुई कार्रवाई हलिया, मिर्जापुर।जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को भू माफिया घोषित हो चुके ब्लाक प्रमुख हलिया सुरेश …
भू माफिया ब्लाक प्रमुख सुरेश दुबे के विरुद्ध अवैध रूप से धन अर्जित कर खरीदी गई 20 बीघा जमीन पर की गई कुर्की की कार्रवाई
- एसडीएम के नेतृत्व में 14(1) के तहत पुलिस फोर्स की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
हलिया, मिर्जापुर।जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को भू माफिया घोषित हो चुके ब्लाक प्रमुख हलिया सुरेश दुबे के विरुद्ध अवैध तरीके से धन अर्जित कर मुड़पेली गांव में खरीदी गई 20 बीघा जमीन की कुर्की की कार्रवाई की गई है। एसडीएम लालगंज जंग बहादुर यादव व प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने राजस्व कर्मियों तथा पुलिस फोर्स की मौजूदगी में थाना क्षेत्र के मुड़पेली गांव में पहुंचकर ब्लाक प्रमुख द्वारा अवैध रूप से धन अर्जित कर खरीदी गई 20 बीघा भूमि पर कुर्की की कार्रवाई की है।ब्लाक प्रमुख के विरुद्ध हलिया थाने में गैंगस्टर समेत विभिन्न आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। सितंबर 2019 में शासन द्वारा ब्लाक प्रमुख को भू माफिया भी घोषित किया गया था विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाते हुए अक्टूबर 2019 में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।ब्लाक प्रमुख के जेल जाने के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर क्षेत्र पंचायत के विकास कार्यों को लेकर ब्लाक प्रमुख के वित्तीय तथा प्रशासनिक अधिकार एसडीएम लालगंज को दे दिया गया है। इस समय ब्लाक प्रमुख सुरेश दुबे जमानत पर रिहा है। एसडीएम लालगंज जंग बहादुर यादव ने बताया कि जिलाधिकारी न्यायालय के निर्देश पर ब्लाक प्रमुख सुरेश दुबे के विरुद्ध अवैध रूप से धन अर्जित कर खरीदी गई 19 बीघा जमीन पर 14 (1) के तहत 20 बीघा जमीन की कुर्की की कार्रवाई की गई है।
