आलमबाग बस स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ देख मंगानी पड़ी बसें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कैसरबाग बस स्टेशन पर जुटे बहराइच व बलरामपुर के यात्री आलमबाग बस टर्मिनल पर जुटे यात्री तो अफसरों के होश उड़े लखनऊ। दीपावली पर घर जाने के लिए गुरुवार को राजधानी के सभी बस अड्डों पर यात्रियों की भीड़ रही। वहीं शाम को यात्रियों की भीड़ देख और बसें मंगानी पड़ी। अधिकांश यात्री प्रयागराज, प्रतापगढ़ …

कैसरबाग बस स्टेशन पर जुटे बहराइच व बलरामपुर के यात्री

आलमबाग बस टर्मिनल पर जुटे यात्री तो अफसरों के होश उड़े

लखनऊ। दीपावली पर घर जाने के लिए गुरुवार को राजधानी के सभी बस अड्डों पर यात्रियों की भीड़ रही। वहीं शाम को यात्रियों की भीड़ देख और बसें मंगानी पड़ी। अधिकांश यात्री प्रयागराज, प्रतापगढ़ और सुलतानपुर रुट के थे। इन यात्रियों को देर शाम आलमबाग बस अड्डे से एसी व साधारण बसों की अतिरिक्त सेवाओं से रवाना किया गया।

आलमबाग बस अड्डे पर देर शाम यात्रियों की भीड़ जुटनी शुरु हुई तो कर्मचारियों के होश उड़ गए। आनन-फानन में चारबाग डिपो की अतिरिक्त बसें मंगानी पड़ी। सूचना पर पहुंचे नोडल अधिकारी राजीव चौहान और क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस बसों के इंतजाम में जुटे रहे। वहीं जो बसें प्लेटफार्म पर खड़ी थी, उन बसों से यात्रियों को भेजा गया। तब जाकर बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ कम हुई।

बस स्टेशनों से चल रही अतिरिक्त बसें

राजधानी के चारबाग,आलमबाग, कैसरबाग व अवध बस स्टेशन से पहले दिन करीब 190 अतिरिक्त बसों से यात्री भेजें गए। इन बस स्टेशनों से यात्रियों की सुविधा के लिए 229 अतिरिक्त बसें संचालित की जा रही है। ये बसें गोरखपुर,दिल्ली,जयपुर, प्रयागराज,वाराणसी, सुलतानपुर के अलावा अयोध्या,देवीपाटन, बलरामपुर व बहराइच के रुट के सबसे अधिक यात्री थे। इन यात्रियों को देर रात से अतिरिक्त बसें से रवाना किया गया।

दिल्ली और देहरादून की बसों में सीटें खाली

लंबी दूरी की बसों में गुरुवार को कम यात्री नजर आए। लिहाजा दिल्ली और देहरादून की बसें खाली सीटों के साथ भेजी गई। आरएम पल्लव बोस ने बताया कि शुक्रवार को भी इन दोनों रूटों पर 28 बस सेवाएं चलेंगी। इनमें अधिकांश बसों से सीटें अभी भी खाली है।

संबंधित समाचार