कानपुर में ऑटो में महिला का बैग काटकर लाखों के जेवर किए पार: जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर देहात के रनियां जौनपुर में रहने वाली मेडिकल स्टोर संचालक की पत्नी का बैग काटकर शातिरों ने 15 लाख से ज्यादा के जेवर पार दिए। जिस समय घटना हुई पीड़ित महिला ऑटो से मेहरबान सिंह का पुरवा में रहने वाले अपने भाई के घर जा रही थी। पीड़िता ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए रतनलाल नगर चौकी में सूचना दी है।

रनियां जौनपुर में रहने वाले विप्लव राय मेडिकल स्टोर संचालक है उनकी पत्नी पूर्णिमा के मुताबिक 14 दिसंबर को कोलकाता में भव्य काली पूजा समारोह होना है। इसमें शामिल होने के लिए वह सपरिवार जाना चाहती थी। ऐसे में घर में रखे जेवरों को सुरक्षित रखने के लिए वह मेहरबान सिंह का पुरवा में रहने वाले अपने भाई अरविंद के घर रविवार रात को आ रही थी। 

ऑटो में बगल में बैठी सवारियों में से किसी ने नजर बचाकर उनका बैग काट दिया। गुजैनी हाईवे पर उतरने के बाद जब वह घर पहुंची तो देखा बैक कटा था और उसमें रखा अंदर सारा जेवर गायब था, उन्होंने तत्काल घटना की सूचना गुजैनी पुलिस को दी। गुजैनी पुलिस ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया तो पाया कि घटनास्थल रतनलाल नगर चौकी क्षेत्र का है। इसके बाद पीड़िता को वहां भेजा। जहां महिला ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।

ये भी पढ़ें- कानपुर में सहपाठी की हरकतों से परेशान छात्रा से स्कूल जाना किया बंद: बदनामी के डर से पिता चुप, आराेपी बोला- शादी नहीं की तो तेजाब डाल दूंगा

संबंधित समाचार