कानपुर में अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से मारी टक्कर: चचेरे भाईयों की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर में सोमवार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में चचेरे भाईयों घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को कांशीराम अस्पताल लेकर आई। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों मृतक पनकी के गांव गंभीरपुर के रहने वाले थे। वह एक ही बाइक से शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतकों के परिजनों को सूचना दी। हादसा चकेरी थानाक्षेत्र के काेयलानगर में हुआ।

शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे चकेरी

पनकी थानाक्षेत्र के गंभीरपुर गांव निवासी मोहित पासवान (25) अपने चचेरे भाई सत्यम पासवान (23) के साथ बाइक से चकेरी में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आ रहा था। इसी दौरान कोयला नगर के पास पहुंचते ही बाइक में पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। 

कांशीराम में डॉक्टरों ने दोनों को मृत किया घोषित

राहगीरों की सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची। पुलिस गंभीर हालत में दोनों को कांशीराम अस्पताल लाई। जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। चकेरी थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे का कहना है कि उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, परिजनों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Kanpur: समाजवादी नेता की मौत पर भाइयों व बेटे के खिलाफ FIR दर्ज; संपत्ति के लिए मर्डर का आरोप, तीन साल बाद कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Spirit एयरलाइंस ने किया 34 सालों के बाद कारोबार बंद करने का ऐलान, तत्काल प्रभाव से समाप्त हुआ संचालन  
एक्शन में सीएम योगी : जल जीवन मिशन में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, खोदी गईं सड़कों-गड्ढों को तत्काल भरने के दिए निर्देश
34 साल पुरानी अमेरिकी एयरलाइंस स्पिरिट हुई बंद: तत्काल प्रभाव से सभी उड़ानें रद्द, 17,000 कर्मचारियों की नौकरी पर संकट
Maharashtra Board Results : महाराष्ट्र बोर्ड ने घोषित किए 12वीं के नतीजे, लड़कियों ने किया बेहतर प्रदर्शन
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर BJP का आया रिएक्शन, अमित मालवीय बोले-'चुनावी प्रक्रिया पर संदेह पैदा करने के प्रयासों के खिलाफ एक ''स्पष्ट संदेश'