Bareilly: प्रदेश के टॉप फाइव गर्म जिलों में शामिल हुआ बरेली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जनपद में गर्मी के तीखे तेवर बने हुए हैं, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को बरेली प्रदेश के उन शीर्ष पांच जनपदों में शामिल हो गया है जहां तापमान और सामान्य से अधिक रहा हैं। 

जिले का अधिकतम तापमान 42.8° दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 4.5° अधिक है। बांदा, प्रयागराज, आगरा और अलीगढ़ के साथ बरेली भी भीषण गर्मी की चपेट में बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, सामान्य से साढ़े चार डिग्री अधिक तापमान होना गंभीर श्रेणी की ''हीट वेव'' की स्थिति को दर्शाता है। आने वाले दिनों में राहत की उम्मीद कम है, इसलिए नागरिकों को दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर न निकलने और पर्याप्त जल संचयन की सलाह दी है।

 

संबंधित समाचार