लखीमपुर खीरी: जमीन पर कब्जे को लेकर संघर्ष में चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

थाना भीरा के गांव रामनगर कलां का मामला

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। थाना भीरा क्षेत्र के गांव रामनगर में जमीन पर कब्जे को लेकर हुए संघर्ष के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रामनगर कलां निवासी तारा देवी ने बताया कि उनके पति महेश को पांच साल पहले 0.405 हेक्टेयर भूमि पट्टे पर मिली थी। जिस पर लेखपाल ने कब्जा व दखल दिलाया था। वह इस जमीन पर फसल जोतते बोते चले आ रहे थे। घटना आठ अप्रैल 2024 की सुबह दस बजे की है। वह अपने पति के साथ खेत पर बोई अपनी मक्का की फसल देखने गई थी। इसी बीच गांव के ही रामवचन, अवधेश, थाना निघासन के गांव मुर्गहा निवासी बिंदा और सिकंदर दो ट्रैक्टर लेकर आए। उनके पास असलहे और लाठी-डंडे थे। आरोपी उसकी मक्के की फसल जोतने लगे। पति महेश ने जब मना किया तो जातिसूचक गालियां दीं। जान से मारने की नियत से तमंचे से कई राउंड फायर किए। उसकी मक्का की फसल जोत डाली और अपना गन्ना बोकर जबरदस्ती कब्जा कर लिया। वह पुलिस चौकी बिजुआ गई और शिकायती पत्र दिया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। डीएम और एसपी ने भी उसकी नहीं सुनी। भीरा प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर सभी आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एससीएसटी एक्ट भी लगाया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - लखीमपुर खीरी: थप्पड़ कांड पर छलका भाजपा विधायक का दर्द, बोले सदन जाने की हिम्मत नहीं...

संबंधित समाचार